कोरोना का कहर: महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना मामलों में आई मामूली कमी, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना मामलों में आई मामूली कमी, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3449 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,20,289 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 81.91 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 17.00 फीसदी है। मृत्यु दर 1.10 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 03 मई को 16,63,742 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 29,19,08,382 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 15,89,32,921 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए थे, जबकि तीन मई को 3,68,147 मामले दर्ज किए गए थे। यानी की मई महीने के मात्र चार दिनों में 15 लाख 19 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं, वहीं अप्रैल में कुल 66 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से 567 मरीजों की मौत हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

151852

1003935

8207

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

230

5850

70

अरुणाचल प्रदेश

1536

17363

59

असम

27824

234237

1389

बिहार

107668

398558

2821

चंडीगढ़

7943

36746

507

छत्तीसगढ़

120977

641449

9275

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1670

6334

4

दिल्ली

89592

1105983

17414

गोवा

25839

70929

1320

गुजरात 

147499

452275

7648

हरियाणा

104722

418425

4626

हिमाचल प्रदेश 

21788

83721

1612

जम्मू एंड कश्मीर 

34567

150231

2421

झारखंड

59675

188623

3073

कर्नाटक

444754

1185299

16250

केरल

346230

1313109

5450

लद्दाख

1283

12884

148

लक्षद्वीप

1206

1868

6

मध्य प्रदेश 

85750

508775

5905

महाराष्ट्र 

659013

4041158

70851

मणिपुर

2071

30030

422

मेघालय

1884

15606

185

मिजोरम

1427

5112

17

नागालैंड

1584

12752

115

ओडिशा

65400

404063

2073

पुडुचेरी

10614

50698

848

पंजाब

60709

321861

9472

राजस्थान

194371

452164

4712

सिक्किम

1723

6595

150

तमिलनाडु

123258

1090338

14468

तेलांगना

79520

381365

2476

त्रिपुरा

1725

33869

400

उत्तराखंड

55436

138657

2930

उत्तर प्रदेश 

295832

1043134

13447

वेस्ट बंगाल

119961

749296

11637

भारत में कुल मामले

3447133

16613292

222408


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।